
खुरई। मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने खुरई के चार वार्डों में मंगलवार को सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने माता शबरी वार्ड, शास्त्री वार्ड और विवेकानंद वार्ड में आयोजित नवमतदाता सम्मेलन में हिस्सा लिया। नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में मंत्री भूपेंद्र भैया ने किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी है। उन्होंने बहुत कम समय में खुरई को विकास की दौड़ में दशकों आगे कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मंत्री भूपेंद्र भैया ने जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए आंदोलन किया और जेल में रहे हैं। मंत्री भूपेंद्र भैया बिना भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलते हैं। माता शबरी वार्ड और विवेकानंद वार्ड में बहुत से विकास कार्य हुए हैं, जो अपूर्ण रह गए हैं उन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। मंत्री प्रतिनिधि ने दोनों भाजपा प्रत्याशियों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान ऐसे नव मतदाता जो पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे उनमें उत्साह और उमंग देखा गया।
शास्त्री वार्ड में नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री प्रतिनिधि ने कहा कि आज भारत युवाओं का देश है। देश का युवा जिसके साथ होता है उसका भाग्य बदलने का कार्य युवा करता है। आज युवाओं में भारतीय जनता पार्टी और मंत्री भूपेंद्र भैया के प्रति उत्साह और समर्पण है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से आप युवा लोग पहली बार नव मतदाता के रूप में अपने मत का उपयोग करेंगे आपका मत ही इस क्षेत्र की और अपने वार्ड की दशा दिशा बदलने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से जिताने के लिए जुट जाएं।
इस अवसर पर माता शबरी वार्ड, शास्त्री वार्ड एवं विवेकानंद वार्ड के जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, बलराम यादव, कमलेश राय, अमन रंधावा, माया मंडल पूर्व पार्षद, वरिष्ठ नागरिक राजकुमार पाठक, शिवचरण पटेल, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, रामगोपाल रैंकवार, एड कृष्णमुरारी चौबे, संजय पाठक, मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन गढ़ौला, दीपक बागले, पूर्व पार्षद मुकेश आदिवासी, नारायण सिंह ठाकुर, संजय राजपूत, मनोज राय, महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती अर्चना जैन, मुकेश नामदेव, जानकी विश्वकर्मा, नरेश जैन, रमेश साहू, पार्षद गणेश पटेल पार्षद, पुष्पेंद्र ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष,गोलू उर्दोना, रितिक कुशवाहा, अभिषेक पाठकर, आकाश रैकवार, वीरेन्द्र सेन, अंकित नामदेव, रोहित कुर्मी, अजय पटैल, शुधांशु पाठक, प्रकाश सेन, राघवेन्द्र ठाकुर, हर्षित साहू, बंटी रैकवार, लकी श्रीवास्तव, सूरज सोलंकी, जितेन्द्र (जित्तू) यादव, संदीप ठाकुर, मनीष लोधी, आदर्श कुर्मी, दिगपाल सेंगर, आशीष रैकवार, रवि जैन, अभिलाष ठाकुर, आशीष ठाकुर शामिल रहे।