September 26, 2023

_

खुरई के चार में विकास पर्व अंतर्गत निर्माण कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण सम्पन्न

_

जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने रविवार को खुरई के चार स्थानों पर विकास पर्व अंतर्गत विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए। श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम पंचायत बिलैया के ग्राम झारई, ऐचनवारा पंचायत के ग्राम खड़ाखेरी एवं गजर व महूनाजाट पंचायत के ग्राम कजरई में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित किया।

झारई में 12.76 लाख लागत के अमृत सरोवर, 1.50 लाख लागत की पानी की टंकी, 1 लाख लागत के चबूतरा निर्माण का भूमिपूजन, ग्राम खड़ाखेड़ी में 2 लाख के चबूतरा निर्माण के साथ गजर व महूनाजाट में भी भूमिपूजन एवं लोकार्पण किए।

उन्होंने महिलाओं से रोजगार की बात करते हुए आग्रह किया कि बहनें मिलकर स्व सहायता समूह बनाकर गृह उद्योग लगाएं। पापड़, बरी, खाद्य सामग्री सहित अनेक ऐसे कार्य हैं जो पूर्व संचालित स्व सहायता समूहों की महिलाएं कर रहीं हैं और इससे वे अपने परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र भैया महिलाओं के स्व सहायता समूहों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराते हैं।

श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह निरंतर क्षेत्र के विकास की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री सिंह का प्रयास है कि किसी ग्राम में ऐसा कोई मंदिर न रह जाए जिसका जीर्णोद्धार न हुआ हो। मंत्री श्री सिंह धार्मिक क्षेत्र में भी अनेक विकास कार्य करते हैं। उन्होंने निरंतर नए मंदिरों का निर्माण कार्य कराया है। उन्होंने खुरई के डोहेला परिसर में माता बीजासेन का भव्य व सुंदर मंदिर निर्माण कराया है जिसमें माता की प्राण-प्रतिष्ठा भी हो चुकी है। कुछ माह पूर्व उन्होंने नागर जी की कथा कराई थी जिसमें लाखों श्रृद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया था।

उन्होंने कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई विधानसभा क्षेत्र की हजारों महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की पात्रता आयु 21 वर्ष कर दी है, शीघ्र ही इनके फार्म भरने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि मंत्री श्री सिंह ने क्षेत्र में सबकों आवासों की सुविधा दी है उनका प्रयास है क्षेत्र के हर पात्र परिवार के पास स्वयं का आवास हो। जिनका आवास नहीं बना है वे चिंता न करें उनके आवास की चिंता मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को है। श्रीमती सरोज सिंह ने आयुष्मान कार्ड में पांच लाख तक के स्वास्थ्य लाभ, संबल योजना में मिलने वाली सहायता राशि की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *