September 24, 2023

खुरई। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महिलांए अधिक से अधिक स्व सहायता समूह बनायें। मध्य प्रदेश सरकार समूहों को कम ब्याज पर ऋण दिलाने के साथ ही बाजार भी उपलब्ध करा रही है।

खुरई ब्लाक के ग्राम बम्होरी नबाव, ग्वारी और तोड़ाकाछी में आयोेजित महिला स्व सहायता समूहों के सम्मेलन में श्रीमती सरोज सिंह ने उपस्थित महिलाओं से उक्त आव्हान किया। सम्मेलन में ग्राम पंचायत बम्होरी नबाव, मंझेरा, ग्वारी, कौरासा, आसौली, बरौदिया नौनगर, तोड़ाकाछी, ऐचनबारा, बिलैया, करैयागूजर की महिलाएं उपस्थित थी।
जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री जी ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक महिला स्व सहायता समूह बनाने का संकल्प लिया हैं। स्व सहायता समूहों से जुड़कर क्षेत्र की महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं। उनके जीवन स्तर में सुधार आया हैं। मंत्री जी ने समूहों को बैंक से कम ब्याज पर ऋण दिलाया है और महिला समूहों को प्रोत्साहित करने तथा क्षेत्र की महिलाओं को प्रेरित करने के लिए इस साल मकर संक्राति पर आयोजित डुहेला महोत्सव में महिला स्व सहायता समूहों के उत्पाद बिक्री हेतु निःशुल्क स्टाल का प्रबंध भी किया था और अगले साल भी महोत्सव में यह व्यवस्था जारी रहेगी।

श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि स्व सहायता समूह के माध्यम से बरी, आचार, पापड़, किचिन मसाले, सिलाई-कड़ाई, साबुन बनाने जैसे कार्य महिलायें कर सकती है। इन उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय स्तर पर ही बाजार उपलब्ध है। आपके विधायक और मंत्री जी ने माॅं जानकी स्व सहायता समूह, माॅं सरस्वती स्व सहायता समूह, रानी स्व सहायता समूह, संजना स्व सहायता समूह, रूकवन स्व सहायता समूह, सत्य स्व सहायता समूह, राधा स्व सहायता समूह, आरती स्व सहायता समूह, कृष्ण स्व सहायता समूह, को एक से तीन लाख रुपए सहित तोड़ाकाछी में भी कई समूहों को बैंक से राशि उपलब्ध कराई है।

ग्राम ग्वारी में आयोजित सम्मेलन के साथ ही श्रीमती सरोज सिंह ने 3 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन भी किया। सम्मेलनों में दस ग्राम पंचायत क्षेत्र की महिलाओं सहित शिवरानी कुर्मी, भगवानदास गौंड़, गोरेलाल कुशवाहा, रामकुमार यादव, अंकित भैया, अखिलेश ठाकुर, इन्द्रपाल राजपूत, मंजू राजपूत, भगवान सिंह, आजीविका मिशन के गोविंद श्रीवास्तव, रोहित जैन, अभिषेक चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *