June 7, 2023


खुरई। नगर में चल रहे नगर पालिका चुनाव में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। नगर अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने महिलाओं को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी ने घर-घर पहुंचकर महिलाओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
गुरूगोविंद सिंह वार्ड, अम्बेडकर वार्ड, टैगोर वार्ड, माताशबरी वार्ड, महावीर वार्ड, बिरसा मुण्डा वार्ड एवं शास्त्री वार्ड के जनसंपर्क कार्यक्रम में माया ताम्रकार, सीमा पाण्डे, मणि यादव, मोहनी शिवपुरिया, मेघा नामदेव, कपूरी राय, रानी विश्वकर्मा, वर्षा गोस्वामी, गीता पटैल, ललिता रजक, माया मण्डल, विनीता आदिवासी, आरती आदिवासी सहित वार्डों एवं बूथ स्तर की सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *