November 29, 2023

_

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई के विकास में एक और सौगात दी

_

लोकनिर्माण विभाग ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर खुरई नगर में खुरई-रजवांस मार्ग एवं बीना-कटनी सेक्शन के किमी 998/0-1 में समपार फाटक क्र 8 पर ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य की 27.98 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

प्रमुख अभियंता लोनिवि को शासन से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि वित्तीय व्यय समिति की 98वीं बैठक में अनुमोदन के पश्चात खुरई नगर के ओवरब्रिज के लिए 27.98 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उक्त कार्य की तकनीकी स्वीकृति के अनुसार निविदा आमंत्रित की जाए और प्रारंभिक औपचारिकताएं पूर्ण कर नियमानुसार निर्माण कार्य संपन्न कराया जाए।

खुरई-रजवांस मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य अत्यंत आवश्यक व महत्वाकांक्षी कार्य बताया गया है। इस व्यस्ततम रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बन जाने से क्षेत्र में आवागमन और व्यापार में सुविधाएं बढ़ जाएंगी। पुरानी और बड़ी मांग पूरी कराने के लिए क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *