
13.04 लाख की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
मालथौन। अटा करनैल गढ़ की मुख्य समस्या पानी की रही है जिसका स्थायी समाधान मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र में नल जल योजना पर काम शुरू करके कर दिया है। पूरे मालथौन विकासखंड में घर घर टोंटी से पानी पहुंचाने के लिए 300 करोड़ की योजना की टेंडर प्रक्रिया होकर एजेंसी भी तय हो चुकी है। मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने यहां लोक कल्याण एवं जनसमस्या निवारण शिविर में आए जनसमूह को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने 13.04 लाख की लागत के चार विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहा कि नल जल योजना से घरों में पानी पहुंचाने के लिए यहां पानी का ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। इस साल भर के दौरान जहां पानी की जरूरत है वहां बोर किया जाकर ट्यूबवेल से पानी दिया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि अब मंत्री भूपेंद्र भैया की संकल्प शक्ति से मालथौन क्षेत्र के कायाकल्प का दौर आया है तो यह बताना सुखद लगता है कि क्षेत्र के खेतों में बीना और उल्दन नदी पर बन रहे बांधों से पाइप लाइनों द्वारा सिंचाई होगी। यह सब डेढ़ साल के भीतर प्रत्यक्ष देखने को मिलेगा और तब सिंचाई के लिए बिजली की समस्या स्वमेव समाप्त हो जाएगी क्योंकि किसानों को अलग से सिंचाई पंपों और लाइनों की जरूरत ही खत्म हो जाएगी।
मंत्री प्रतिनिधि ने कहा कि सभी को साथ साल पहले का मालथौन याद है जिसे सरकारी महकमों में काला पानी नाम से बुला कर मालथौन ट्रांसफर करने की धमकी दी जाती थी। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा सरकार के परिश्रम से आज मालथौन में कालेज, बड़ा हास्पिटल, खेल के स्टेडियम, चैड़ी सड़कों जैसी पूरा संरचनात्मक विकास मात्र 6 वर्षों में हो गया। श्री सिंह ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि यदि मंत्री भूपेंद्र भैया ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं संभाला होता तो आगामी 50 सालों तक भी पुरानी दुर्दशा ही बनी रहती। बीच में सवा साल की कांग्रेस सरकार रही तो उसने वायदा खिलाफी और उस सरकारी धन कोलूटने का काम किया जिससे गरीबों के लिए संबल, लाडली लक्ष्मी, कन्यादान, अनुदान पर ट्रांसफार्मर योजनाओं जैसी कल्याणकारी योजनाएं चला करती थीं। धन्नासेठ कमलनाथ की सरकार ने इन सारी योजनाओं को बंद करने का पाप कर्म किया था।
मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहा कि आज जनजाति दिवस है और जनजाति समुदाय से बनीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू महोदया का मध्य प्रदेश का दौरा आज हो रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा सरकार ने अवकाश घोषित किया है। मंत्री प्रतिनिधि श्री सिंह ने लोक कल्याण शिविर में आदिवासी समुदाय के श्री जमना आदिवासी को दो लाख रुपए की सहायता राशि भेंट की। उन्होंने इस अवसर पर अटा करनैल गढ़ में 3.62 लाख की लागत से सामुदायिक स्वच्छता परिसर, 4.90 लाख की लागत से महिला स्वसहायता समूह की मुनगा नर्सरी, ग्राम चनारी में 2.26 लाख की लागत से खेलमैदान और 2.26 लाख की लागत से ग्राम मेरा में खेल मैदान के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही चनारी स्थित श्री हनुमान जी मंदिर के निर्माण के लिए ग्रामवासियों से समिति बनाने को कहा जिसे दो दिवस के भीतर 1.60 लाख रुपए की राशि मंत्री भूपेंद्र भैया की ओर से भेजी जाएगी। सरपंच के माध्यम से मझेरा तथा उधारी डामर रोड बनवाए जाने की मांग रखी गई जिसे मंत्री श्री सिंह के माध्यम से बनवाने की घोषणा की गई। वार्ड क्रमांक 8 में भगवान की परिक्रमा हेतु चबूतरा निर्माण की भी स्वीकृति कराई जाएगी। मंत्री प्रतिनिधि ने अटा करनैल गढ़ को मालथौन की तरह विकसित और सुंदर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। लोक कल्याण एवं जनसमस्या निवारण शिविर में मौके पर ही समस्याएं सुनीं गई और उनका निराकरण किया गया।
भाजपा में शामिल हुए
अटा कर्नैल गढ़ में मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह के समक्ष कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
भाजपा का दुपट्टा पहना कर श्री सिंह ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं मे रविकांत तिवारी, मनोज तिवारी, सुखदेव कौशिक, कमलेश यादव, सीताराम अहिरवार, अखलेश यादव, राहुल सिंह तोमर, फूलबीग आदिवासी कमल आदिवासी, वृंदावन आदिवासी, लालचंद आदिवासी , दुर्गा आदिवासी, सुनील आदिवासी, सुखराम आदिवासी, जीवन आदिवासी, मिथलेश आदिवासी, गनेश आदिवासी, बाबू आदिवासी, दिनेश आदिवासी, आकाश सिंह तोमर शामिल हैं।
शिविर में जयंत सिंह जी न.पा.अ., रावराजा राजपूत लोगर, राजेंद्र सिंह जी रामछायरी, गोविंद सिंह जी नेंगुवा, जगदीश सिंह तोमर जी अटा, बलबीर सिंह राजपूत जी ज.प.उ., रामकुमार बघेल जी, पुष्पेंद्र सिंह तोमर अटा, सरदार सिंह जी गौना, कृष्णगोपाल सिंह जी गौना, राजेंद्र सिंह जी अटा, ऊदल सिंह जी चनारी, मानसिंह राजपूत नेंगुवा, सुरेंद्र पाल सिंह जी, सिरेनाम सिंह जी अटा, रामवरन सिंह तोमर अटा, लल्लू राजा इटवा, पुष्पेंद्र अहिरवार सीईओ जनपद, मातृ शक्ति, युवा मोर्चा कर्मचारीगण, मानसिंह राजपूत नेंगुवा वरिष्ठ, गोविंद सिंह राजपूत नेंगुवा, जगदीश सिंह तोमर अटा, राजेंद्र सिंह तोमर, सिरनाम सिंह तोमर, राजसजीवन सिंह तोमर, महेंद्र सिंह राजपूत, श्रीराम कौशिक- अटा, ज्ञानेंद्र सिंह तोमर, सुरेंद्र पाल सिंह तोमर कुल्लू राजा, देवेंद्र सिंह राजपूत नेंगुवा, हनमत सिंह नेंगुवा, मनोज तिवारी, बृजेंद्र सिंह तोमर, रामकुमार तिवारी, सुरेंद्र बुंदेला, रविकांत तिवारी, अदल सिंह परमार चनारी, धनीराम आदिवासी जनपद सदस्य प्रतिनिधि, सेव आदिवासी खिरियागंज, सुरेश आदिवासी मझेरा, जमना आदिवासी नेंगुवा, रामचरन आदिवासी मझेरा, मोतीलाल आदिवासी, छोटे आदिवासी चनारी, अमोल अहिरवार चनारी, मानकलाल अहिरवार, पप्पू अहिरवार चनारी, आशीष सिंह सरपंच प्रतिनिधि, सरन सिंह तोमर, सतेंद्र सिंह राजपूत नेंगुवा, नीलू राजा, हरेंद्र सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह तोमर, महीप सिंह राजपूत, और सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए।