September 26, 2023
 सागर। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए बधाई दी है। 

 मंत्री श्री सिंह ने यहां जारी अपने बयान में कहा है कि हमारे स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने अपने धैर्य, कुशलता और निरंतर परिश्रम से साकार कर दिखाया है। विक्रम लैंडर चांद की धरती पर है और वह हमारी मातृभूमि भारत के प्रतीक चिन्ह से चंद्रभूमि का अभिनंदन करेगा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस सफलता से हर भारतवासी का मस्तक आज गौरव से उठा हुआ है। देश की निरंतर उपलब्धियों ने भारत के विकसित देश की संकल्पना की ओर तेजी से कदम बढ़ाए हैं। आशा करता हूं कि इस चंद्र अभियान से शोधकर्ताओं को ज्ञान और सूचना के नये आयाम उपलब्ध होंगे जो मानव कल्याण के लिए उपयोगी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *