March 28, 2023

भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली


बांदरी। शुक्रवार को ग्राम सेवन में भाजपा की विकासपरक नीतियों से प्रभावित होकर ंकांगे्रस ब्लाक उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल कौशिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश कौशिक, प्रवीण अहिरवार, सुरेन्द्र अहिरवार एवं कमलेश रैकवार ने मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने समक्ष भाजपा की सदस्यता ली है। ज्ञातव्य है कि प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के द्वारा बांदरी क्षेत्र सहित संपूर्ण खुरई विधानसभा क्षेत्र किए जा रहे विकास कार्याें से प्रभावित होकर कांग्रेसी नेता भाजपा में आए हैं। इस असवर पर मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने सभी नवागत भाजपा सदस्यों को भाजपा के कमल निशान वाला गमछा पहना कर इन सभी का पार्टी में स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *