September 24, 2023

सागर। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के विकास कार्यों से प्रेरित होकर बरोदिया कलां क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व कांग्रेसी इंजी.पं गजाधर तिवारी बरोदिया कलां ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मंत्री श्री सिंह ने भाजपा का दुपट्टा पहना कर श्री तिवारी का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की जनकल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ बरोदिया कलां के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कोमल सिंह यादव, आर सी दुबे, मनीष पटवा, हफीज खान, नीतीश यादव प्रेमपुरा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *