
तालाब घाट पर दीपोत्सव के साथ मना श्री राम जन्मोत्सव
जगमगा उठा तलाब घाट
खुरई। रामनवमी पर्व पर शहर के मुख्य मार्गों से विशाल शोभायात्रा निकली वहीं। शहर में रामनवमी उत्सव बड़ी जोर-शोर से मनाया गया , पवित्र नगरी को भगवा ध्वज से सजाया गया था। श्रीराम जानकी मंदिरो में विशेष साज सज्जा कि गई है। नगर में श्रीराम नवमी उत्सव के लिए गांव एवं शहर से लोग पहुंचे और शोभायात्रा में शामिल हुए। मंत्री प्रतिनिधि लखनसिंह ठाकुर ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया और शामिल हुए साथ ही जन्मोत्सव व शोभायात्रा की भव्य तैयारियों के साथ चल समारोह निकाला गया। वर्तमान में शहर में चारो ओर भगवा झंडे और स्वागत द्वार लगाये गये हैं।
खुरई में रामनवमी का उत्सव विशेष तौर पर मनाया जाता है जिसमें दर्जनों डीजे दर्जनों झांकियां सैकड़ों वाहन, अखाड़े और हजारों लोग शामिल होते हैं, भव्य शोभायात्रा और जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ, धर्म प्रेमी बंधुओं ने पुष्पवर्षा कर सम्मान किया।
रामनवमी पर मना दीपोत्सव, बनाई रंगोली
नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने ऐतिहासिक किला डोहेला मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ तलाब घाट का भी जीर्णोद्धार कराया है जिसमें मंत्री सिंह द्वारा श्री राम नवमी के पर्व पर 5100 दीप प्रज्जवलित कर महा दीपोत्सव मनाया गया और भव्य महाआरती हुई दीपों के प्रकाश से तालाब घाट जगमगा उठे। किला परिसर में भगवान राम की रंगोली भी बनाई गई।
भजन संध्या का हुआ आयोजन
श्रीराम जन्मोत्सव पर्व के अवसर पर मां बिजासन के दरबार में भजन संध्या का आयोजन किला डोहेला प्रांगण में हुआ। भजन संध्या में इंदौर से आए भजन गायक विनय करपडे, जय कृष्ण प्रिया एवं दीपाली यादव ने भजनों से समां बांध दिया और धमाकेदार प्रस्तुति दी लोगों ने खूब आनंद उठाया और थिरकते नजर आए।
मंत्री प्रतिनिधि लखनसिंह ने मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्जवलित किया। भजन गायकों का मंत्री प्रतिनिधि लखनसिंह ठाकुर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं। हम सभी प्रभु श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेते हैं। भगवान राम सबके कल्याण , सुख-समृद्धि देने वाले हैं उन्होंने कहा कि इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव हम मना रहे हैं जब भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। भगवान राम के आर्शीवाद और आप सब के स्नेह के कारण हम लोग काम कर पाते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को रामनवमी व राम जन्मोत्सव कि शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाजपा कार्यकर्ता महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।